29-30 के लिए ऑरेंज तो एक व दो मई के लिए यलो अलर्ट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल के लिए ओरेंज अलर्ट और 1, 2 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ बारिश के कारण किसानों को फसल की कटाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

29-30 के लिए ऑरेंज तो एक व दो मई के लिए यलो अलर्ट

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दो मई के बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 एवं 30 अप्रैल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 एवं 2 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। मेघ गर्जन, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। दो मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। बरसात के कारण शहर के गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विगत चार दिनों से आसमान में बादल छाए रहने एवं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मौसम में किसानों को फसल की कटाई एवं तैयारी करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम की जानकारी लेकर ही फसल कटाई के लिए मजदूर लगाना चाहिए। खासकर मक्का की कटाई एवं तैयारी करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बरसात होने से खेत में कटे मक्का की फसल को बचाने में किसानों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।