भागलपुर : वट सावित्री पूजन के लिए बाजार में खरीदारी शुरू
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... वट सावित्री का पूजन 17 मई शनिवार

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... वट सावित्री का पूजन 17 मई शनिवार को श्रद्धा-भाव के साथ किया जाएगा। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा करेंगे। पूजा पाठ के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शुक्रवार को बाजार में भीड़ लगी हुई है। लोग बांस से बने रंग बिरंगे पंखे, डलिया, आम समेत अन्य तरह के फल, चुनरी, कच्चे धागे आदि की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के तिलकामांझी चौक, पुलिस लाइन, खलीफाबाग, वेरायटी चौक, परबत्ती समेत दक्षिणी क्षेत्र के बाजारों में जगह-जगह अस्थाई दुकानें खुल गई हैं। वहीं महिलाओं ने नई साड़ी व गहनों की भी खरीदारी की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


