बरारी वाटर वर्क्स में संप पाइप से निकाली गयी गाद
गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने शुरू किया मेंटेनेंस कार्य फोटो

भागलपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी के मौसम में तपिश बढ़ने से पूर्व ही नगर निगम की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था को ठोस बनाए रखने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को नगर निगम की ओर से बरारी वाटर वर्क्स में मेंटेनेंस का कार्य किया गया। सुबह से ही संप हाउस के पाइप को निकाल कर पूरी तरह से साफ किया गया। पाइप के भीतर से काफी मात्रा में जमी गाद निकाली गयी। गाद की वजह से सप्लाई पानी के प्रेशर और मात्रा दोनों पर ही असर पड़ता है। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि गंगा नदी से आने वाला पानी काफी मटमैला होता है। इसके शोधन के लिए केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसे देने के बाद संप पाइपलाइन के रास्ते ही पानी को आगे फिल्टर पौंड में भेजा जाता है। लगातार केमिकल के उपयोग से यह केमिकल पानी में मौजूद गंदे कणों के साथ मिल गाद बन जाती है और पाइप के भीतर जमने लगती है।
टीएनबी कॉलेजिएट बोरिंग का मोटर बदला
टीएनबी कॉलेजिएट स्थित नगर निगम के डीप बोरिंग में बुधवार देर रात जलापूर्ति व्यवस्था अचानक रुक गई। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह नगर निगम के जलकल शाखा की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और बोरिंग सहित मोटर की जांच की। जांच में मोटर खराब पाया गया। जिसके बाद टीम ने गुरुवार शाम तक नया मोटर लगाकर जलापूर्ति व्यवस्था को फिर से बहाल किया। जलकल शाखा प्रभारी ने बताया कि खराब हुए मोटर को मरम्मति के लिए भेज दिया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


