Bhagalpur News: पेयजलापूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान
Bhagalpur News: सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना की पेयजल आपूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में 300 से अधिक घरों में पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा नेता सन्नी चौधरी और पार्षद विनोद कुमार ने समस्या समाधान की मांग की है।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज। नगर परिषद क्षेत्र के अपर रोड स्थित वार्ड संख्या एक में पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना का पेयजलापूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में लगभग 300 से अधिक घरों में पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोगों के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा नेता सह समाजसेवी सन्नी चौधरी ने बताया कि पंप ऑपरेटर का कहना है कि रिचार्ज नहीं रहने से पेयजलापूर्ति बंद है। कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब समस्या समाधान की मांग की। पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि रिचार्ज नहीं रहने के कारण पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी जानकारी नगर परिषद कार्यालय को दिया गया है।
अविलंब समस्या समाधान की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


