अररिया: कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए बने नाला
कुआड़ी बाजार में बारिश के बाद पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कें झील में बदल जाती हैं। इससे राहगीरों को कठिनाई होती है। पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान ने नाला निर्माण की मांग की है। लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

कुर्साकांटा से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट कुआड़ी बाजार में पानी निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में सड़क झाील में तब्दील हो जाता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान ने बताया कि पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला नही रहने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों के घरों का गंदा पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर कुआड़ी के लोग कई बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारी के द्वारा नाला निर्माण को लेकर आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक अश्वासन का अमलीजमा नहीं पहनाया जा सका है। पूर्व मुखिया ने डीएम से कुआड़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


