बांका : मंदार में पेयजल संकट, पर्यटकों व छात्रों को हो रही परेशानी
बांका के मंदार पर्वत पर पेयजल की समस्या बढ़ रही है, जिससे शैक्षणिक भ्रमण पर आने वाले छात्रों और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं ताकि सभी को सुविधा मिले। गर्मी में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

बांका। एक संवाददाता जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर इन दिनों पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। खासकर शैक्षणिक परिभ्रमण पर आने वाले छात्रों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पर्वत पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को नीचे से पानी लेकर चढ़ना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मंदार पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्वत पर स्थायी पेयजल व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
पर्यटन स्थल होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर लोगों ने चिंता जताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


