
वाटर एड भागलपुर की टीम ने दिया प्रशिक्षण
सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद सभागार में बुधवार को वाटर एड की टीम द्वारा
सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद सभागार में बुधवार को वाटर एड की टीम द्वारा शिकायत निवारण केंद्र के सफल संचालन और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंप ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वाटर एड ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रशिक्षण में स्वामी वाटर एक भागलपुर की टीम प्रियांक प्रियदर्शी, विकास कुमार, नरेंद्र कुमार, उत्तम कुमार और जीआईसी राजीव कुमार ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित शिकायत कैसे दर्ज कराया जाता है। समाधान में कितना समय लगता है। साथ ही जिम्मेवार व्यक्ति कौन है एवं कितनी अवधि में इसका समाधान होता है। कार्यक्रम में नप सभापति राजकुमार गुड्डू मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




