ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपत्नी के करुण क्रंदन से माहौल हुआ गमगीन

पत्नी के करुण क्रंदन से माहौल हुआ गमगीन

कदवा | संवाद सूत्र गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम कराकर ज्यों ही मृतक तजमूल हक...

पत्नी के करुण क्रंदन से माहौल हुआ गमगीन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 22 Jan 2021 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कदवा | संवाद सूत्र

गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम कराकर ज्यों ही मृतक तजमूल हक का शव गांव लाया गया। शव पहंुचते ही पत्नी बीबी फातिमा शव से लिपट कर विलाप करने लगी। पत्नी रो रो कर कह रही थी अब बच्चों का परवरिश कौन करेगा। गांव में शव आने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

मृतक के भाई नूर आलम के बयान पर एक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि श्वान दस्ता को बुलाया गया था। जो शरीफ आलम उर्फ कालू के घर कंताडीह जाकर रुक गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण फिलहाल पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। मो शरीफ उर्फ कालू बुधवार की रात नौ बजे चाय पीने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। घटनास्थल प्राणपुर सीमा के समीप मृतक के घर से करीब एक हजार मीटर दूरी पर मकई खेत अवस्थित है। घटना को लेकर गांव कंताडीह में चर्चा का माहौल गर्म रहा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मुखिया राजकुमारी देवी मृतक के परिजनों से मिलकर जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बहरहाल इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें