Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVoting Awareness Campaign in Bhagalpur Health Department Encourages Patients to Vote
‘हर वोट जरूरी’, मरीजों को वोटिंग के लिए जागरूक करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

‘हर वोट जरूरी’, मरीजों को वोटिंग के लिए जागरूक करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

संक्षेप:

भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। सदर अस्पताल में मरीजों की ओपीडी पर्ची पर मतदान के लिए अपील की जा रही है। इसके तहत मरीजों को 11 नवंबर को मतदान करने के...

Mon, 20 Oct 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जिले में हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसको लेकर न केवल चुनाव आयोग बल्कि सरकारी विभाग भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों व उनके तीमारदारों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। दरअसल सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए जो भी मरीज आ रहे हैं। उन्हें दी जाने वाली ओपीडी की पर्ची पर एक ठप्पा लगाया जा रहा है। जिससे पर्ची पर लिखा जा रहा है कि आगामी 11 नवंबर को मतदान जरूर करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसका असर इलाज कराने आ रहे मरीजों व उनके परिजनों पर बहुत हद तक पड़ता दिख भी रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि न केवल सदर अस्पताल के ओपीडी बल्कि हर एक सरकारी अस्पताल जहां पर ओपीडी का संचालन किया जा रहा है, वहां की पर्ची के जरिए लोगों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। बकायदा मतदान करने की अपील मरीज के पर्ची पर छापी जा रही है। हालांकि पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मतदान करने की इस तरह की अपील नहीं की जा रही है।

हालांकि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के ओपीडी में भी पर्ची के जरिए लोगों को मतदान के लिए अपील की जाएगी। चूंकि पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर छह नवंबर को मतदान है तो वहीं भागलपुर समेत कुछ जिले ऐसे हैं, जहां पर 11 नवंबर को मतदान है। ऐसे में हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता को निर्देश दिया गया है कि दोनों ही तिथियों पर मतदान करने की अपील संबंधी पर्ची छपवाकर मरीजों के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।