
मतदाता मार्गदर्शन कैंप में नए मतदाताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
संक्षेप:
भागलपुर में आनंद चिकित्सालय के ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में शनिवार को मतदाता मार्गदर्शन कैंप आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य उन मतदाताओं की सहायता करना था जिनका नाम मतदाता सूची...
Aug 31, 2025 03:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर। आनंद चिकित्सालय स्थित ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में शनिवार को मतदाता मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य उन मतदाताओं की मदद करना था जिनका नाम मतदाता सूची से हट गया है या जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। शिविर का शुभारंभ चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 25 नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर सीए पुनीत चौधरी, अजीत कुमार जैन, अनिल खेतान, अनिल कड़ेल, दीपक शर्मा, पीआरओ उज्जैन जैन मालू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


