अररिया: स्वीप गतिविधियों में जीविका दीदियां निभा रहीं अहम भूमिका मे अच्छी सरकार को स्थापित करे।
अररिया, वरीय संवाददाता जिले में 11 नवम्बर 2025 को आसन्न विधान सभा को देखते

अररिया, वरीय संवाददाता जिले में 11 नवम्बर 2025 को आसन्न विधान सभा को देखते हुए स्वीप एक्टिविटी यानी मतदाता जागरुकता अभियान जोर-शोर से जारी है। इसमें जीविका दीदियां भी काफी अहम भूमिका निभा रही हैं। जीविका दीदियां लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जीविका के डीपीएम नवीन कुमार कहते हैं कि इसकी चर्चा वे अपने समूह की बैठकों से लेकर ग्राम संगठन की बैठक और सीएलएफ की बैठकों में भी कर रही हैं। इस वजह से मतदान को लेकर जागरुकता का यह संदेश समाज के बड़े तबके तक पहुंच रहा है। इसके कारण लोग मतदान को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
इसका असर निश्चित रूप से आने वाले विधान सभा चुनाव में पड़ सकता है। विगत चुनावों में भी मतदाताओं को जागरूक करने में जीविका दीदियों का काफी अहम रोल रहा है। जिसके कारण मतदाताओं का मतदान प्रतिशत भी बढ़ता है। इसी प्रकार, इस वर्ष भी अधिक-से-अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने के लिए जीविका दीदियां प्रयासरत हैं। इसके लिए वो विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कर रही हैं। इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता आती है। इन गतिविधियों में रंगोली, मेहंदी, जागरुकता रैली, मतदान के लिए शपथ, घऱ-घर भ्रमण, बैठकों में चर्चा आदि प्रमुख हैं। इसके माध्यम से जीविका दीदियां मतदाताओं को जागरूक करती हैं। इन गतिविधियों का व्यापक असर भी देखा गया है। गांव और दूर-दराज के इलाके में रहने वालों लोगों में इसका असर ज्यादा होता है। क्योंकि उनके पास जानकारियों का अभाव रहता है। जिसके कारण वो कई महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें मुख्यधारा में लाकर उन्हें उनका अधिकार दिलाने में जीविका काफी अहम भूमिका निभाता है। मतदान के प्रति जागरूक करना भी उन्हीं में से एक है। इससे समाज का एक बड़ा तबका अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है। जिसका प्रतिफल है कि मतदान के दिन वो अपने-अपने घरों से निकल कर मतदान करने अपने बूथ तक आते हैं और मतदान करते हैं। इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ता है। इसी सिलसिले को कायम रखने के लिए जिले की जीविका दीदियां प्रयासरत हैं। डीपीएम नवीन कुमार के मुताबिक जीविका दीदी चाहती हैं कि इस बार भी जिले में मतदान का प्रतिशत अधिक हो। अधिक-से-अधिक मतदाता मतदान के दिन अपने-अपने घरों से निकल कर अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदान करें और प्रदेश मे अच्छी सरकार को स्थापित करे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




