Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVoter Awareness Campaign Intensifies in Araria Ahead of November 11 Elections
अररिया : वोटरों को जागरूक करने अररिया शहर में निकला मतदाता रथ

अररिया : वोटरों को जागरूक करने अररिया शहर में निकला मतदाता रथ

संक्षेप:

अररिया जिले में 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए जागरूकता अभियान तेज हो गया है। मतदाता एक्सप्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें मतदान के महत्व और निर्वाचन तिथि के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Nov 08, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया । संवाददाता 11 नवंबर को दूसरे चरण में अररिया जिले के सभी छह विस में होने वाले मतदान को लेकर जागरूकता अभियान में तेजी आ गयी है। मतदान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार के दिशा निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को अररिया जिला में स्वीप गतिविधियों के तहत ‘मतदाता एक्सप्रेस’ रथ निकाला गया। यह एक्सप्रेस समाहरणालय अररिया से रवाना होकर थाना चौक, काली मंदिर चौक, एडीबी चौक होते हुए पुन: समाहरणालय परिसर में पहुंचा। इस दौरान मतदाता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन तिथि 11 नवम्बर 2025 एवं “मेरा वोट - मेरा अधिकार, मतदान जरूर करेंगे हम’ संदेश से अवगत कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, आईसीडीएस कर्मी, स्कूली छात्राएं सहित आम नागरिकों उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 11 नवम्बर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। मतदाता एक्सप्रेस में सुसज्जित पोस्टर, बैनर और उद्घोषणा के माध्यम से आमजन को मतदान की प्रक्रिया, वीवीपैट, ईवीएम की जानकारी और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि हर मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है, इसलिए सभी लोग बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के मतदान केंद्र तक पहुंचें। इस अवसर पर जिला स्वीप आइकन गायक अमर आनंद एवं प्रिया राज ने जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गीत एवं नारे भी प्रस्तुत किये गये। मौके पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, जिला परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया आदि उपस्थित थे।