Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVoter Awareness Campaign in Jogbani Candlelight Vigil Promotes Voting and Social Issues
अ्ररिया: जोगबनी में  कैंडल जलाकर मतदाताओं  को किया जागरूक

अ्ररिया: जोगबनी में कैंडल जलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

संक्षेप:

जोगबनी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कैंडल जलाकर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना था। एसएसबी और जागरण कल्याण भारती के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने मतदान के महत्व पर जोर दिया।

Nov 10, 2025 02:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार की शाम भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी में कैंडल जलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त एवं नशा मुक्त समाज के संकल्प को लेकर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम में एसएसबी 56वीं वाहिनी जोगबनी और जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में कमांडेंट शाश्वत कुमार , बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार, उप कमांडेंट हर्षित कुमावत, निरीक्षक चंदन कुमार जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद तथा जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर शांति और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें । सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक में उत्पन्न बुराइयों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।