Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVoter Awareness Campaign by Jeevika Didis in Araria for Upcoming Elections
अररिया: मेंहदी-रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही जीविका दीदी

अररिया: मेंहदी-रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही जीविका दीदी

संक्षेप:

अररिया, वरीय संवाददाता। विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 अक्टूबर 2025 को

Nov 08, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया, वरीय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 अक्टूबर 2025 को अररिया जिले में मतदान होना है। इसके लिए मतदाताओं को जागरुकता करने में जीविका दीदियां काफी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। मतदाता जागरुकता अभियान यानी स्वीप गतिविधि के तहत जीविका दीदियों की ओर से बड़ी संख्या में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि जिले में होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके लिए जीविका दीदियां सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर, जोश भरे नारों के साथ, घर-घर जाकर, मेंहदी-रंगोली बनाकर, रैली निकाल कर, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदाताओं को मतदान के महत्व और उनके अधिकार उन्हें बता कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जीविका दीदियों की मेहनत से गांव-पंचायत में मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी है। जीविका दीदियों के की ओर से किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की काफी सराहना भी हो रही है। प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, मतदान शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, घर-घर संपर्क अभियान जैसे विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम से मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरुकता बढ़ी है। 11 नवंबर को जिले के सभी 6 विधान सभा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी 9 प्रखंडों के सभी पंचायत में मतदाता जागरुकता अभियान जारी है। इसके लिए जीविकाकर्मियों के साथ-साथ जीविका के कैडर्स भी पूरी लगन से लगे हैं। एक भी मतदाता न छूटे इस उद्देश्य से जिले में जीविका की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मतदान के दिन जिले में मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ेगा। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक स्वीप कंट्रोल रूम लगातार कार्यरत है। जिन पंचायतों में पिछले चुनाव में कम मतदान का प्रतिशत रहा है, वहां विशेष रूप से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।