स्टेशन के चार जगहों पर हुआ विश्वकर्मा पूजा

स्टेशन के चार जगहों पर हुआ विश्वकर्मा पूजा

संक्षेप:

भागलपुर में चार रेलवे स्टेशनों पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूजा में भाग लिया,...

Sep 18, 2025 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर। स्टेशन के चार जगहों पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। खासकर स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्टेशन के यार्ड समेत अलग-अलग अभियंत्रण विभाग में विश्वकर्मा का आयोजन किया गया। पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर अलग-अलग पूजा पंडालों में कई तरह के व्यजंन का भोग लगाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।