Bhagalpur News: भक्ति जागरण व रुद्राभिषेक के साथ विप्र महासंघ के सेवा शिविर का समापन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में विप्र महासंघ द्वारा देवघर के तिवारी चौक पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविर का समापन रुद्राभिषेक और अहोरात्र भक्ति के साथ हुआ। अधिवक्ता निशित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा करते रहे। समीक्षा बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और भागलपुर से मुफ्त बस सेवा की जानकारी दी गई।

Bhagalpur News: भक्ति जागरण व रुद्राभिषेक के साथ विप्र महासंघ के सेवा शिविर का समापन

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विप्र महासंघ द्वारा देवघर के तिवारी चौक पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविर का शनिवार को रुद्राभिषेक और अहोरात्र भक्ति कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। शिविर में भागलपुर से जिला प्रभारी अधिवक्ता निशित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। रविवार को अलीगंज के डीवीसी कॉलोनी में आयोजित समीक्षा बैठक में सेवा शिविर की व्यवस्थाओं और अनुभवों पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी ने बताया कि संस्था के संस्थापक विष्णु पांडेय, संजय तिवारी, आचार्य गोविंद स्वामी व देवघर प्रभारी प्रभात तिवारी के सहयोग से शिविर सफल रहा। उन्होंने बताया कि भागलपुर के सहयोगियों द्वारा विप्रों के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भक्ति जागरण व रुद्राभिषेक के साथ विप्र महासंघ के सेवा शिविर का समापन