Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVishahari Puja Massive Crowd for Idol Immersion and Celebrations in Bhagalpur
भागलपुर : विषहरी पूजा शुरू, मंदिरों में उमड़ी भीड़

भागलपुर : विषहरी पूजा शुरू, मंदिरों में उमड़ी भीड़

संक्षेप:

भागलपुर में विषहरी पूजा की शुरुआत होते ही मंदिरों में भीड़ उमड़ गई है। करीब 50 जगहों पर प्रतिमा विसर्जन किया गया है। 20 अगस्त तक चलने वाले मेले के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है और विसर्जन...

Sun, 17 Aug 2025 12:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। विषहरी पूजा शुरू होते ही मंदिरों में खोइंछा चढ़ाने से लेकर दर्शन तक की भीड़ उमड़ गई है। भागलपुर और कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में करीब 50 जगहों पर प्रतिमा विसर्जन की गई है। 20 अगस्त तक चलने वाले मेले को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती और विसर्जन यात्रा का रूट आदि प्रशासन ने तय कर लिया गया है। भागलपुर और कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में होने वाले आयोजन को लेकर 276 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। विसर्जन यात्रा को पांच रूट में बांटा गया है। शहरी क्षेत्र में विसर्जन की तैयारी बरारी स्थित मुसहरी घाट और चंपानाला पुल के पास की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छत्रपति तालाब के पास भी प्रतिमा विसर्जन की संभावना को लेकर प्रशासनिक तैयारी की गई है। पूजा को लेकर डीएम-एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है।