Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVishahari Idol Immersion Celebrations in Bhagalpur with Night Festivities

भागलपुर : बुधवार सुबह तक होती रही मां विषहरी की प्रतिमा का विसर्जन
संक्षेप:
भागलपुर में मंगलवार को मां विषहरी की प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ और सुबह 4 बजे तक चलता रहा। विसर्जन घाट पर भक्तिमय माहौल में भजन और रंग-बिरंगी रौशनी के बीच 50 से अधिक प्रतिमाओं की...
Aug 20, 2025 11:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर । भागलपुर शहर में मंगलवार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ मां विषहरी की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार तड़के सुबह चार बजे तक चलता रहा। स्टेशन चौक से मायागंज स्थित विसर्जन घाट तक पूरी तरह मेला लगा रहा। कतार में एक साथ खड़ी 50 से अधिक प्रतिमाओं की शोभायात्रा देखने शहर व आसपास के इलाके के लोग उमड़ पड़े। वहीं विसर्जन घाट पर पूरी रात डीजे पर बज रहे भजन व रंग बिरंगी रौशनी से माहौल भक्तिमय रहा। इस प्रकार तीन दिवसीय विषहरी पूजा का समापन हुआ। विसर्जन के दौरान शहर के आधे हिस्से बारी-बारी से बिजली कटौती की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




