ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहार भागलपुरविस के प्राक्कलन समिति ने ली विकास की जानकारी

विस के प्राक्कलन समिति ने ली विकास की जानकारी

भागलपुर। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को भागलपुर पहुंची। सभापति भाई वीरेंद्र की...

विस के प्राक्कलन समिति ने ली विकास की जानकारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 01 Feb 2023 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को भागलपुर पहुंची। सभापति भाई वीरेंद्र की अध्यक्षता वाली समिति परिसदन में अधिकारियों के साथ जिले के विकास की जानकारी ली। बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन, एडीएम महफूज आलम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने मनरेगा के कार्यपालक अभियंता, पीओ और बीडीओ से योजनाओं को लेकर सवाल भी पूछे। समिति ने सीओ, सीडीपीओ, बीपीआरओ से भी जानकारी ली। बैठक में खाद्यान्न से जुड़ी समस्याओं पर भी जानकारी ली गई।

समिति ने चालू वित्तीय वर्ष के अतिरिक्त 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के आय-व्यय की जानकारी ली। हरेक शीर्ष व उप शीर्ष के अधीन आवंटित राशि और वास्तविक व्यय का ब्योरा लिया। किस मद में कितनी राशि सरेंडर की गई, वर्षवार अनुदान की भी जानकारी ली गई। समिति ने योजनाओं और परियोजनाओं की प्राक्कलित राशि, प्रशासनिक स्वीकृति और तकनीकी स्वीकृति की तारीख, कार्य आरंभ व समाप्ति की तिथि और शेष राशि के आंकडे भी विभागों से लिए। समिति बुधवार सुबह अधिकारियों के द्वारा दिए प्रतिवेदन पर चर्चा करेगी। इसलिए अधिकारियों को सुबह 10 बजे फिर से बुलाया गया है। संभव है कि समिति के सदस्य कुछ योजनाओं का निरीक्षण भी करें। दोपहर बाद समिति मुंगेर जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News