हथियार संग युवक की तस्वीर वायरल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरबिहपुर में एक युवक की रात के समय हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। युवक की पहचान लत्तीपुर गांव के निवासी के रूप में की गई है। नवगछिया पुलिस ने तस्वीर की सत्यता और युवक की पहचान की जांच शुरू कर दी है। हालाँकि, हिन्दुस्तान अखबार ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

बिहपुर, संवाद सूत्र। हथियार के साथ बैठे एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुई। वायरल फोटो में रात के समय एक युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस जिला में युवक की पहचान और फोटो की सत्यता को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। चर्चा है कि तस्वीर में दिख रहा युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव का निवासी है। हलांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी मिलते ही जांच और छानबीन शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


