सीओ के ड्राइवर का ऑडियो वायरल
नवगछिया, निज संवाददाता। अंचलाधिकारी गोपालपुर के ड्राइवर और म्यूटेशन कराने वाले व्यक्ति के बातचीत का

अंचलाधिकारी गोपालपुर के ड्राइवर और म्यूटेशन कराने वाले व्यक्ति के बातचीत का वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल ऑडियो में म्यूटेशन कराने के एवज में मांगी गयी नजराना उपलब्ध कराने के बावजूद काम नहीं होने पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं रहने की बात कह रहे हैं। साथ ही पीड़ित कह रहा कि दी गयी राशि वापस होने पर अब काम कैसे होगा, क्या इस बारे में साहब से बात हुई थी। ड्राइवर मकंदपुर चौक पर मिलकर बात करने की बात कह रहा है और काम होने का आश्वासन भी दे रहा है, हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
सीओ रौशन कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


