Bhagalpur News: तार बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोराडीह के कासिमपुर गांव में खेत पटवन के लिए बिजली का तार बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें गोराडीह स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bhagalpur News: तार बिछाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में खेत पटवन के लिए बिजली का तार बिछाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराडीह में प्रारंभिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों तरफ से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक पक्ष के राहुल कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया। जिसमें रामदेव मंडल, शशि मंडल, जितेन्द्र मंडल, पियूष कुमार और रविभूषण को आरोपी बनाया गया।वहीं दूसरे पक्ष से गुड़िया देवी के बयान पर ललन मंडल, राहुल मंडल, राजेश मंडल, अशोक मंडल और रूबी देवी को आरोपी बनाया गया है।

प्राथमिकी के बाद एक पक्ष के जितेंद्र मंडल और शशि मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के खेत होकर पटवन के लिए बिजली का तार बिछाया जा रहा था। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। इसके बाद कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। साथ ही बताया कि दोनों में पूर्व से भी दुश्मनी है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।