Bhagalpur News: अररिया: मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पलासी में बीते 24 घंटे में आपसी रंजिश के चलते कई गांवों में मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में किया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं।

Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड के अंर्तगत बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में सोहन्द्रर गांव की अनिता देवी, बानसर गांव की नूरजहां,बेनी गांव की रीना देवी,बरहट गांव की मुस्तरी खातुन,डेहटी गांव का कमलेश दास शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी प्रभारी डा जहांगीर आलम ने दी। बताया कि सभी पीड़ितों का इलाज पीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।


