मारपीट में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

Mar 01, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी मिलिक गांव में बेटी के घर

मारपीट में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी मिलिक गांव में बेटी के घर चल रहे पड़ोसी विवाद को सुलझाने पहुंचे लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव निवासी अरुण मंडल, रामेश्वर मंडल तथा कासड़ी निवासी अंशु कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सनोखर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर दामाद ने अपनी सास बलिया देवी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरी ओर शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के जेतीपुर गांव में हुई मारपीट में शिवम कुमार दास तथा शिवनारायणपुर में हुई एक अन्य मारपीट की घटना में सुनीता देवी घायल हो गईं।

दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।