जमुई: पूर्व नप अध्यक्ष की मिठाई दुकान में बदमाशों ने की तोड़फोड़
जमुई में शुक्रवार की रात बोधवन तालाब के पास पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी के पति की मिठाई दुकान पर बदमाशों ने तोड़फोड़ की और दुकानदार व कर्मियों की पिटाई की। सड़क किनारे गुमटी बैठाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमुई। शुक्रवार की रात बोधवन तालाब के पास पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी के पति की मिठाई दुकान में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ मचाया। दुकान में खड़े दुकानदार और उसके कर्मियों की पिटाई भी किया। सड़क किनारे गुमटी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। दूसरे पक्ष पर भी एक बुजुर्ग दंपत्ति को पीट कर घायल करने का आरोप लगा है। दोनों ही ओर से चार लोग जख्मी बताए जाते हैं। सभी घायलों का अस्पताल सदर अस्पताल में किया गया। सूचना पर एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीपीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।
दुकान में तोड़फोड़ करने और मारपीट करने की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जो शनिवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। नवरंग मिठाई दुकान के संचालक व कर्मियों ने मारपीट का आरोप बोधवन तालाब इलाके के दो दर्जन से अधिक युवकों पर लगाया है जबकि दूसरे पक्ष से घायल अरुण यादव और उनकी पत्नी ने मारपीट का आरोप नवरंग मिठाई दुकान के संचालक संतोष साह सहित अन्य लोगों पर लगाया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर उक्त युवकों की पहचान में जुटी हुई है। घटना में घायल हुए दुकानदार कुंदन कुमार साह और चंदन कुमार ने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में युवकों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ किया जाने लगा जिसे रोकने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और दुकान में रखे कई सामानों को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे काफी नुकशान हुआ है। दुकान के मालिक संतोष साह ने कहा कि मंदिर की जमीन पर गुमटी बैठाई जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी रंजिश में उनकी दुकान पर हमला कर नुकसान पहुंचाया गया है। दूसरे पक्ष से घायल अरुण यादव और उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि वे दोनो परिवार घर में थे। कहाँ झगड़ा हुआ था, किससे झगड़ा हुआ था और क्यों झगड़ा हुआ था उनलोगों को कुछ पता नहीं है। झगड़ा बोधवन तालाब चौक के पास हुई थी और वे दोनो पति- पत्नी घर में थे। इसी दौरान अचानक काफी संख्या में लोग आए और बेवजह एक जाति को टारगेट कर बेरहमी से मारपीट करने लगे। घर में तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष से थाना में लिखित आवेदन नहीं दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


