
अररिया : बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी
संक्षेप:
अररिया के मदनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बच्चों के बीच विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से...
Sep 12, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी रवि कुमार, गणेश मलिक, सुशीला देवी और काजल देवी बताया जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


