मुंगेर: बरियारपुर में खड़िया पिपरा के फोरलेन के समीप प्रदर्शन करते ग्रामीण
बरियारपुर के खड़िया पिपरा हॉल्ट के पास फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उपमुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एप्रोच सड़क न बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरियारपुर । खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुंगेर के परियोजना निदेशक ने एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया था। लेकिन कुछ करवाई नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि एप्रोच सड़क नहीं बनने से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह , करहरिया दक्षिणी पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने एप्रोच सड़क बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


