बांका: पेयजल के लिए भूमिहारा गांव में लोगों ने किया प्रदर्शन
बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत भूमिहारा गांव में

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत भूमिहारा गांव में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ी है। योजना ठप रहने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच उन्हें दूर-दराज के चापाकलों एवं कुओं से पानी लाना पड़ रहा है।
कई चापाकल भी खराब हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


