बांका : बसविट्टा में पांच बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

Apr 06, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के बसविट्टा गांव में ग्रामीणों ने पुराने पंचायत भवन के पास स्थित लगभग पांच बीघा जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एकजुटता दिखाई। सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा हटाया जाए, जिससे गांव के विकास कार्यों में रुकावट न आए। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बांका : बसविट्टा में पांच बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

बांका। प्रखंड क्षेत्र के बसविट्टा गांव में पुराने पंचायत भवन के समीप स्थित लगभग पांच बीघा जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीण गोलबंद हो गए हैं। इस संबंध में पौकरी पंचायत के सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव के विकास कार्यों और सामुदायिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। सरपंच ने कहा कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को लिखित आवेदन देने की भी बात कही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।