लखीसराय : फोरलेन निर्माण से उजड़ने के डर में जोगिया के ग्रामीण, डीएम से गुहार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। ग्राम जोगिया वार्ड संख्या-02, पंचायत दामोदरपुर के ग्रामीणों ने एनएच-33 मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना के तहत अपने घरों को बचाने की मांग की है। उन्हें लगता है कि मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना के तहत उनके मकानों को खतरा है।

लखीसराय : फोरलेन निर्माण से उजड़ने के डर में जोगिया के ग्रामीण, डीएम से गुहार

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। एनएच-33 मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना के तहत संभावित भूमि अधिग्रहण और मकानों के टूटने की आशंका से चिंतित ग्राम जोगिया वार्ड संख्या-02, पंचायत दामोदरपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने घरों को बचाने की मांग की है।

भूमि अधिग्रहण की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं, जिनमें अधिकांश दलित एवं महादलित समुदाय से जुड़े हैं। सभी परिवार अपनी निजी खतियानी जमीन पर पिछले तीन पीढ़ियों से मकान बनाकर रह रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के लिए की जा रही नापी के दौरान उनके मकानों को परियोजना की जद में लाया जा रहा है, जिससे पूरे गांव के उजड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उनका कहना है कि गांव के उत्तर दिशा में पर्याप्त परती जमीन उपलब्ध है, जहां से सड़क का निर्माण किया जा सकता है। इसके बावजूद उनके घरों को हटाने की योजना बनाई जा रही है, जो गरीब परिवारों के साथ अन्याय है।

आवासीय मकान को कृषि भूमि दर्शाने का आरोप

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मकानों की भूमि को दस्तावेजों में कृषि भूमि के रूप में दर्शाया गया है, जबकि वर्षों से वहां आवासीय मकान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने इसे प्रशासनिक त्रुटि बताते हुए सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनके मकानों को तोड़ा गया तो वे बेघर हो जाएंगे और उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा फोरलेन निर्माण के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए ताकि किसी भी परिवार को अपना घर न छोड़ना पड़े। आवेदन पर समाजसेवी विनय कुमार यादव सहित मनोज पासवान, उमेश पासवान, संजय पासवान, रविंद्र पासवान, मुकेश पासवान, सोनू पासवान, राजेश पासवान समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर घरों को टूटने से बचाने और न्याय दिलाने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर किससे आवेदन दिया है?
ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।