रास्ते पर दीवार देकर ग्रामीणों का रास्ता किया अवरुद्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटरा ग्राम पंचायत के अमित कुमार सहित 16

रास्ते पर दीवार देकर ग्रामीणों का रास्ता किया अवरुद्ध

थाना क्षेत्र के कटरा ग्राम पंचायत के अमित कुमार सहित 16 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन विधायक द्वारा अनुशंसित जिलाधिकारी को पूर्व में दिए जाने के बाद मंगलवार को ग्रामीण अपने रास्ता की समस्या को लेकर थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत उदाडीह-कटरा के बीच सरकार द्वारा पक्कीकरण करने का आदेश हो चुका है। उस सड़क से पांच पंचायत लाभान्वित होंगे। एक व्यक्ति के द्वारा जबरन रास्ता पर दीवार लेकर ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों ने दीवार हटाने का अनुरोध किया है। थाना द्वारा अंचल अधिकारी को अतिक्रमण हटाने से संबंधित पत्राचार किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।