Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVillagers Demand Removal of Illegal Occupation from Talwa Pond in Ajmanagar
कटिहार: तलवा पोखर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर भड़के ग्रामीण, अंचल कार्यालय में जमकर की नारेबाजी,सीओ के खिलाफ प्रदर्शन

कटिहार: तलवा पोखर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर भड़के ग्रामीण, अंचल कार्यालय में जमकर की नारेबाजी,सीओ के खिलाफ प्रदर्शन

संक्षेप:

आजमनगर के बरताबारी गांव के ग्रामीणों ने तलवा पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय व्यक्ति अबू तालिब ने पोखर पर बलात कब्जा कर लिया है, जिससे गांव की सामुदायिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Jan 10, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

आजमनगर । एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की शीतलमणी पंचायत के बरताबारी गांव स्थित तलवा पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण आजमनगर अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक निजी व्यक्ति द्वारा पोखर पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तलवा पोखर से प्राप्त आमदनी का उपयोग वर्षों से सार्वजनिक कार्यों में किया जाता रहा है। मुस्लिम समुदाय उस राशि से मस्जिद निर्माण और रखरखाव का कार्य करता था, तो वहीं हिंदू समुदाय मंदिर से जुड़े कार्यों पर खर्च करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों का आरोप है कि अबू तालिब नामक व्यक्ति ने बलपूर्वक पोखर पर कब्जा कर रखा है और पिछले चार वर्षों से पोखर से होने वाली आमदनी का निजी उपयोग कर रहा है, जिससे गांव की सामुदायिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस संबंध में पूर्व मुखिया जड़ताज आलम समेत अशफाक, शाहिद आलम, सतानु राय आदि ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पोखर से मछली निकालने गए कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगा, ग्रामीणों ने कहा कि तलवा पोखर बिहार सरकार की गैर-मजरूआ आम भूमि है, जिस पर किसी व्यक्ति का निजी कब्जा अवैध है। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त दबंग व्यक्ति पर पूर्व में आजमनगर पुलिस के साथ मारपीट कर लहू लुहान करने का मामला आजमनगर थाने में दर्ज है। गांव के लोगों को अपनी दबंगई का खौफ दिखाकर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर रखें हैं। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से पोखर को दबंग के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। साथ ही ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।