Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsVillagers Demand Reconstruction of Dilapidated Road in Kharsauta Under PM and CM Scheme
कटिहार: खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

कटिहार: खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

संक्षेप:

खुरियाल टोला से खरसौता गांव को जोड़ने वाली मुख्य कच्ची सड़क जर्जर हो गई है। बरसात में जल जमाव और कीचड़ के कारण 6 महीने आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री संपर्क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Dec 11, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

आजमनगर, एक संवाददाता। खुरियाल टोला मुख्य सड़क से बहियार होते हुए खरसौता गांव को जोड़ने वाली मुख्य कच्ची सड़क जर्जर तथा गड्ढे में तब्दील हो गई है। सुखार के समय लोग उक्त सड़क होकर आवागमन तो कर लेते हैं परंतु बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे में जल जमाव तथा कीचड़ रहने से साल के 6 महीने उक्त सड़क पर आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त सड़क को मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण कराए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को लगातार किए जाने के बाद भी आज तक उक्त सड़क का निर्माण कराए जाने के क्षेत्र में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र में अभी भी कच्ची सड़क में बने सैकड़ो गड्ढे होकर आवागमन करने को लोग विवश है। हालांकि चुनाव के समय सड़क निर्माण कराए जाने हेतु मुद्दे उठाए तो जाते हैं परंतु निराशा ही हाथ लगती है। ग्रामीणों में प्रदीप शर्मा मनोहर मंडल अजय कुमार साह धीरेंद्र मंडल मनोज कुमार अंजनी कुमार आदि सहित दर्जनों की तादाद में लोगों ने उक्त सड़क प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण कराये जाने की जिला पदाधिकारी कटिहार से मांग की है।