लखीसराय: पंचायती राज में भी नहीं बदली हरवंशपुर गांव की तस्वीर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जानकीडीह पंचायत के हरवंशपुर गांव में विकास की योजनाएं कागजी रह गई हैं। स्वच्छता अभियान विफल हो गया है, और जल निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। पंचायत मुखिया धुरो देवी द्वारा कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गांव पिछड़ा हुआ है।

लखीसराय: पंचायती राज में भी नहीं बदली हरवंशपुर गांव की तस्वीर

चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट: गांव की तस्वीर व तकदीर बदलने का प्रयास पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है, बावजूद गांवों का समुचित विकास संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही उदाहरण जानकीडीह पंचायत के हरवंशपुर गांव का है। यहां सरकार की तमाम योजनाएं महज कागजी घोड़ा बनकर रह गया है। गांव में जहां -तहां बिखरे कूड़े स्वच्छता अभियान की हवा निकाल रही है। यहां रह रही आबादी को समग्र विकास का अब भी इंतजार है। कहने को तो पंचायत की मुखिया धुरो देवी द्वारा पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य विकास कार्यों को तवज्जों दिया जा रहा है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं रहने से सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है।

करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में जल निकासी की समस्या वर्षों से गंभीर बनी हुई है। जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही हर घर नल जल योजना का हाल भी ठीक नहीं है। गांव में सरकारी स्कूल भी है, लेकिन विषयवार शिक्षक नहीं रहने से शिक्षा का हाल भी बेहाल है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गांव पिछड़ा हुआ है। गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों को ग्रामीण चिकित्सक के सहारे रहना पड़ रहा है।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।