विक्रमशिला सेतु जल्द चालू होगा, लेकिन लोडेड गाड़ियां नहीं चलेंगी
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। विक्रमशिला सेतु जल्द चालू होगा,

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। विक्रमशिला सेतु जल्द चालू होगा, लेकिन लोडेड गाड़ियां नहीं चलेंगी। सेतु पर बने बेली ब्रिज पर सिर्फ छोटी गाड़ियां ही चलेंगी। इसलिए बड़ी गाड़ियों को सेतु पर आने से रोकने के लिए बैरियर बनाया जा रहा है। गुरुवार को महिला आईटीआई कॉलेज के पास और जाह्नवी चौक के पास टीओपी से पहले लोहे का बैरियर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बैरियर की ऊंचाई 15 फीट रखी गई है। ताकि लोडेड पीकअप भी न आ जा सके। बता दें कि सिर्फ ऑटो-टोटो और कार को ही पुल से गुजरने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाएगी।
प्रशासन ने बीआरओ के कहने पर ऐसा किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


