गंगा में कई निजी नावें नहीं चलीं, लोग दिनभर रहे परेशान
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर आवागमन

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर आवागमन का साधन फिलहाल गंगा में नौका और जहाज का परिचालन है। मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा कर रहे लोगों से पैसे नहीं लिए जाने के आदेश के बाद से सोमवार को निजी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए नाविकों को पर्चा दिया गया और सहमति बनी कि प्रति यात्री 30 रुपये की दर से नाविकों को भुगतान किया जाएगा। पेमेंट कब होगा, फिलहाल डीजल के पैसे का जुगाड़ कैसे होगा, जितना दावा करेंगे, उतना मिलेगा या नहीं आदि सवालों को लेकर आधे से अधिक नाविकों ने नाव नहीं चलाई।
जो नावें चलीं, उस पर बगैर सुरक्षा उपायों के नाविक से लेकर यात्री तक सवार मिले। जहाज दो बार ही चलाया गया है। जिससे यात्रियों की भीड़ दोनों ओर बरारी घाट एवं महादेवपुर घाट पर लगी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


