भागलपुर : कालीबाङी और दुर्गाबाङी में सिंदूर खेला का आयोजन
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में वासंतिक नवरात्र की विजयादशमी पर कालीबाड़ी और दुर्गाबाड़ी मंदिर में बांग्ला रीति से पूजा की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन रहने की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीत, ढाक की गूंज और आरती का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करते रहे।

भागलपुर। वासंतिक नवरात्र की विजयादशमी को मानिक सरकार घाट रोड स्थित कालीबाड़ी और मसाकचक स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर में बांग्ला रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर में शनिवार को प्रतिमा के विसर्जन से पहले महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदुर लगातार सदा सुहागन रहने की कामना की। मंदिर परिसर में बंगाली ढाक की गूंज, भक्ति गीत और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


