ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअकबरनगर में दो जगह फंसी गाड़ियां, लगा जाम

अकबरनगर में दो जगह फंसी गाड़ियां, लगा जाम

अकबरनगर बाजार व शाहकुंड मुख्यमार्ग पर गुरुवार को दो ओवरलोड वाहनों के सड़क किनारे गढ्ढे में फंस जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन हो गयी। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को बाहर निकाला...

अकबरनगर में दो जगह फंसी गाड़ियां, लगा जाम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 24 Jul 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अकबरनगर बाजार व शाहकुंड मुख्यमार्ग पर गुरुवार को दो ओवरलोड वाहनों के सड़क किनारे गढ्ढे में फंस जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन हो गयी। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के समीप शाहकुंड की ओर जा रही प्याज लदे ओवरलोड वाहन सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। जिससे अकबरनगर शाहकुंड मुख्य मार्ग जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। वही दूसरी ओर देर शाम सात बजे अकबरनगर बाजार के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण भागलपुर की ओर जा रही ओवरलोड एक छोटी पिकअप गाड़ी गड्ढे में फंस गई। जिसके बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें