Bhagalpur News: किशनगंज: वीर गाथा 6.0 में गोथरा की चार छात्राओं ने लहराया परचम
Bhagalpur News: रक्षा और शिक्षा मंत्रालयों की संयुक्त पहल वीर गाथा 6.0 के तहत ठाकुरगंज के यूएमएस गोथरा की चार छात्राओं को चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आठवीं की रिहाना बेगम, सातवीं की नौसीन नूरी और छठी की अरसी खानम व चांदनी बेगम सम्मानित हुईं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वीर गाथा 6.0 प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस), गोथरा की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता के तहत आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग स्पर्धा में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें चार छात्राओं को दोनों मंत्रालयों की ओर से संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस पहल के तहत सम्मानित होने वाली छात्राओं में आठवीं कक्षा की रिहाना बेगम, सातवीं कक्षा की नौसीन नूरी तथा छठी कक्षा की अरसी खानम और चांदनी बेगम शामिल हैं।
छात्राओं की इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर ने चारों छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

