ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरवीणा देवी का इलाज जारी, लेकिन स्थिति जस की तस

वीणा देवी का इलाज जारी, लेकिन स्थिति जस की तस

मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती वीणा देवी की सेहत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को भी उसके पेट में दर्द होता रहा। सुबह से शाम तक तीन से चार बार उल्टियां भी...

वीणा देवी का इलाज जारी, लेकिन स्थिति जस की तस
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 22 Jul 2018 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती वीणा देवी की सेहत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को भी उसके पेट में दर्द होता रहा। सुबह से शाम तक तीन से चार बार उल्टियां भी हुई।

पति सुकेश का कहना है कि अगर दो दिनों में पत्नी के इलाज को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो वह कहीं और चला जाएगा। गौरतलब है कि सबौर प्रखंड के बसंतपुर निवासी सुकेश यादव की पत्नी वीणा देवी को पांच जुलाई को सदर अस्पताल में ऑपरेशन के जरिये प्रसव हुआ था। ऑपरेशन डॉ. अल्पना मित्रा ने किया था। 12 जुलाई को सदर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। पेट दर्द होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला पेट में लगा टांका इंफेक्शन के कारण खुल गया है। 18 जुलाई को सदर अस्पताल में डॉ. आभा सिन्हा की यूनिट में फिर से वीणा देवी को भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टर ने 18 जुलाई को दोपहर में आधे घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद वीणा को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में वीणा देवी को गायनी विभाग में डॉ. अनुपमा सिंह के यूनिट में भर्ती किया गया। यहां भी करीब एक घंटे तक उसका इलाज शुरू नहीं किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें