
वंदे भारत के गुजरने से पूर्व पटरी पर आई भैंसें
नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन परिसर के दोनों प्लेटफॉर्म पर रविवार को वंदे भारत
नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन परिसर के दोनों प्लेटफॉर्म पर रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने से पूर्व अचानक रेलवे ट्रैक पर आधा दर्जन से अधिक भैंसों के आने से अफरातफरी मच गई। एक सप्ताह पूर्व बाढ़ पीड़ितों की नौ भैंसों की मौत ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जमालपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस नाथनगर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंच चुकी थी। उसी दौरान भैंसों का झुंड रेलवे फाटक पार करते हुए पटरियों पर आ गया। ट्रेन के नजदीक आने की सूचना मिलते ही गेटमैन, आरपीएफ के जवान और स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हो गए।

सभी ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद भैंसों को पटरी से हटाया। समय रहते सतर्कता दिखाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




