बच्चेदानी कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण अभियान पर जोर
प्रतापगंज में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंद ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में प्रमुख कैंसर है और टीकाकरण इसका प्रभावी उपाय है।

प्रतापगंज (सुपौल) से विजय राज छाजेड़ की रिपोर्ट बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस संक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा प्रभारी, प्रभारी बीईओ सीतेश झा, बीएचएम सुजीत कुमार पंकज, बीसीएम प्रफुल्ल कुमार प्रियदर्शी एवं सीडीपीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस क्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंद ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों को अभियान को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


