
कटिहार : शेखपुरा में उर्स आला हजरत के मौके पर जलसा का आयोजन
बलिया बेलोन क्षेत्र में जामीया ताजुस शरीया लील बनात शेखपुरा रेजा नगर में शनिवार को उर्स आला हजरत और जश्न रदा फात्मा ज़ोहरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की तालीम, तकरीर, नात खानी और उर्स की महफ़िल का आयोजन हुआ। अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण भी किया गया।
सालमारी । एक संवाददाता बलिया बेलोन क्षेत्र में जामीया ताजुस शरीया लील बनात शेखपुरा रेजा नगर में शनिवार को उर्स आला हजरत एवं जश्न रदा फात्मा ज़ोहरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों की अत्यधिक भीड़ जुटी। कमेटी की ओर से बिजली पानी पंडाल की व्यवस्था की जायेगी।जामीया के नाजीम रहबरे शरीअत मौलाना मुफ्ती मोजीबुर रहमान मिस्बाही रिजवी ने बताया की इस मौके पर आला हजरत की याद में उर्स की महफ़िल सजेगी। दिन में औरतों की तालीम पर दुर दराज से आयी महिला मुकर्रीर की तकरीर, नात खानी, मुनकबत का आयोजन हुआ। साथ ही जामीया की अनीसा फातमी , सीमी फातमी , कारीया फातमी, फरहाना फातमी, अगस्ता फात्मा, सलमा फात्मा, हेली फात्मा, नजराना फात्मा, साजीया नाज, यास्मीन फात्मा, शफीया खारुन, सफीना फात्मा, शगुफी फात्मा के आलीमा एवं हाफिजा बनने पर जश्न दस्तारबंदी का आयोजन किया गया।

वहीं उर्स आला हजरत के याद में कुल शरीफ, कुरआन खानी, महफ़िले शमा, हल्का जिक्र, फातेहा खानी का आयोजन हुआ। अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया।रात में मौलाना तौसीफ रेजा, मुफ्ती अशरफ जीलानी अजहरी, मौलाना शहरयार रेजा खान की तकरीर हुई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हाजी एकबाल हुसैन, मौलाना मोहिबुल हसन, सालीम ज़र्राह, जुनेद अशरफी, जिला परिषद मुनतसिर अहमद, हाजी मुजफ्फर यजदानी, एकबाल हुसैन, सनौवर आलम, अरब आलम, इजहार आलम, हाजी नूर आलम, अनीस आलम का सराहनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




