लखीसराय: गुलनी के निकट सिंचाई विभाग का बनाया गया पुलिया जर्जर
चानन (लखीसराय) से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट दाढ़ीसीर से जलप्पा स्थान की ओर जाने

चानन (लखीसराय) से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट दाढ़ीसीर से जलप्पा स्थान की ओर जाने वाली नहर पर गुलनी गांव के निकट बना नहरी पुलिया काफी जर्जर हो गया है। पुलिया जर्जर रहने से हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सिंचाई विभाग द्वारा पांच दशक पहले बनाये गये नहरी पुलिया के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त रहने से उस पर बिजली खंभा चढ़ा कर लोग आर-पार हो रहे हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। थोड़ी सी चूक हादसे का कारण बन सकता है। पुल के दोनों तरफ के आधा से ज्यादा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। पुलिया के पीलर में भी दरार आ गई है।
इस पुल को सिंचाई विभाग द्वारा नहर खुदाई के समय यातायात सुगम करने के ख्याल से बनाया गया था। पुल टूटने के बाद लोगों को वैकल्पिक मार्ग भी नहीं मिल पायेगा। पुल क्षतिग्रस्त रहने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारी को दी गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला है। इस पुल से होकर रोजना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। अगर इस पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन दुर्घटना का कारण बन सकता है। इधर सिंचाई विभाग एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधीन तमाम क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया के बारे में विभाग को अवगत कराया गया है। सभी पुल पुलिया को दुरूस्त कराया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


