Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUrgent Repairs Needed as Expansion Joint of Kajaradhar Bridge Cracks on NH-27
अररिया: फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग पर पलासी की घटना, कभी भी हो सकता है हादसा

अररिया: फारबिसगंज-नरपतगंज मार्ग पर पलासी की घटना, कभी भी हो सकता है हादसा

संक्षेप:

फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच-27 पर कजराधार पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट कंक्रीट टूट गया है। इससे पुल के बीच का गैप खिसक गया है और स्थानीय लोग हादसे की आशंका जता रहे हैं। एनएच प्राधिकरण ने मरम्मत का आश्वासन दिया...

Aug 21, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-नरपतगंज एनएच-27 पर नरपतगंज प्रखंड स्थित पलासी थाना क्षेत्र के कजराधार पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट कंक्रीट टूट गया है। इस कारण बीच का गैप भी खिसक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पूर्व ही पुल का एक किनारा टूटना शुरू हुआ था और धीरे-धीरे स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल यह मार्ग असम से लेकर सिलचर तक जुड़ा हुआ है। इस मार्ग होकर 24 घंटे देश-विदेश के हजारों छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती रहती है। इस पुल से रोजाना भारी वाहन गुजरते हैं और इसी वजह से पुल पर दबाव भी बहुत अधिक रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के टूट जाने और गैप खिसक जाने से वाहनों की आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन से पुल पर दरारें दिखाई देने लगी थीं, लेकिन अब यह और चौड़ी हो गई हैं। कई वाहन चालक इस रास्ते से गुजरते समय हादसे की आशंका को लेकर परेशान रहते हैं। लोगों का कहना है कि अगर तत्काल मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घट सकता है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जब एनएच प्राधिकरण से बात की गई तो पूर्णिया स्थित परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार ने स्वीकार किया कि पुल का एक्सपेंशन जॉइंट कंक्रीट टूट गया था। उन्होंने बताया कि रातों-रात मौके पर काम कर इसे दुरुस्त कर लिया गया है। वहीं पुल के बीच में गैप खिसकने की जो समस्या सामने आई है, उसे भी गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आश्वस्त किया कि आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि पुल पर चलने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो और किसी दुर्घटना की आशंका भी न रहे।