आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार होगी शुरू, पाइपलाइन की हो रही मरम्मत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में शहरी जलापूर्ति योजना के फेज 2 के तहत बुडको ने कार्य शुरू कर दिया है। आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार का सफल ट्रायल हुआ, लेकिन कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन लीकेज की समस्याएं सामने आई हैं। एजेंसी ने जल्द ही इन समस्याओं को ठीक करने के लिए खुदाई शुरू कर दी है।

आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार होगी शुरू, पाइपलाइन की हो रही मरम्मत

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बुडको की ओर से फेज 2 के लिए कार्य शुरू कर दिया है। फेज 2 के तहत आनंदगढ़ कॉलोनी, महाशय ड्योढ़ी, जगलाल स्कूल आदि जलमीनार जो कि बनकर तैयार हैं उन्हें चालू करने की योजना है।आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार के सफल ट्रायल के बाद उक्त जलमीनार से जिन इलाकों में पानी की पाइपलाइन गई है, वहां वेट रन यानी ट्रायल किया गया। जिसमें कैंप जेल, जवारीपुर और तिलकामांझी हनुमान पथ में लीकेज की शिकायत मिली। इसको लेकर पाइपलाइन बिछाने वाली एजेंसी की ओर से उक्त स्थलों पर खुदाई शुरू कर दी गई है। रविवार सुबह जवारीपुर स्थित पुराने कोल्ड स्टोरेज के सामने फुटपाथ की खुदाई की गई और कुछ ही घंटे में पाइपलाइन में आई परेशानी की मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर दिया गया।

हालांकि इसके बाद किए गए गड्ढे में अभी मिट्टी की भराई की गई है। वहीं हनुमान पथ मोहल्ला के मुहाने पर भी खुदाई की गई है। देर शाम तक उक्त स्थल पर लीकेज की समस्या को ठीक नहीं किया जा सका था। इसके अलावा आने वाले दिनों कैंप जेल के पास भी लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए खुदाई की जाएगी। बुडको के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि जलापूर्ति योजना के तहत फेज 2 में चार जलमीनारों को शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर पाइपलाइन लीकेज को ठीक करने की कवायद की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।