Bhagalpur News: भागलपुर: स्टैडिंग कमेटी और सामान्य बोर्ड की बैठक की तैयारी तेज
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर में नगर निगम परिसर में सोमवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक और बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक की तैयारी चल रही है। नगर निगम के पदाधिकारी पूर्व बैठकों में पारित एजेंडे की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जबकि पार्षद अपने क्षेत्रों की समस्याओं और योजनाओं का एजेंडा बना रहे हैं।

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम परिसर में आगामी सोमवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक और बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक होनी है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। जहां एक तरफ नगर निगम के पदाधिकारी पूर्व के बैठकों में पारित किए गए एजेंडा में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए हैं। तो दूसरी तरफ नगर निगम के पार्षद अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और इसके लिए बनाई जाने वाली योजनाओं का एजेंडा तैयार करने में लगे हुए हैं।


