Bhagalpur News: सहरसा: बिना सुरक्षा उपकरण जोखिम में सफाई कर्मी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सोनवर्षा नगर पंचायत में सफाई कर्मी बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षा उपकरणों के बिना सफाई कार्य कर रहे हैं। यह स्थिति संक्रमण के खतरे को बढ़ा रही है। नगर प्रशासन को कर्मियों को सुरक्षा किट मुहैया कराना अनिवार्य है, लेकिन कर्मियों ने उपकरणों का सही उपयोग नहीं किया है।

Bhagalpur News: सहरसा: बिना सुरक्षा उपकरण जोखिम में सफाई कर्मी

Bhagalpur News: सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। नगर पंचायत सोनवर्षा में सफाई कर्मी बिना व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के ही बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों में सफाई कार्य करने को मजबूर हैं। करीब 125 सफाई कर्मी बिना रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते, दस्ताने, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर प्रशासन को सभी कर्मियों को हेलमेट, ट्रिपल लेयर मास्क, रबरयुक्त दस्ताने, गमबूट, हाई विजिबिलिटी जैकेट, सुरक्षा चश्मा और रेनकोट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सफाई कर्मियों के मेट विनोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष कुछ कर्मियों को किट दी गई थी, लेकिन गमबूट और जैकेट सही नाप के नहीं होने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया।

कर्मियों का यह भी कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी नहीं हो रही है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सभी कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन वे उसका उपयोग नहीं करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।