Bhagalpur News: पंचायत सरकार भवन के कार्यालय का तोड़ा ताला

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज के खानपुर में पंचायत सरकार भवन में अज्ञात लोगों ने कार्यालय के पांच ताले तोड़ दिए। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन किसी प्रकार की चोरी की सूचना नहीं मिली। मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ने कहा कि वे बाहर हैं और मामले की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Bhagalpur News: पंचायत सरकार भवन के कार्यालय का तोड़ा ताला

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवादादाता। बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर में पंचायत सरकार भवन में अज्ञात लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही बाथ थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि लगभग पांच ताले अज्ञात कुछ शरारती लोगों ने तोड़ डाले हैं। मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि मैं बाहर हूं। जानकारी मिली है कि पांच ताले तोड़े गए हैं। कोई क्षति नहीं है। बताया गया कि किसी प्रकार की कोई समान चोरी नहीं हुई है। बाथ थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ताला तोड़ने के बाद कार्यालय में कोई चोरी नहीं हुई है।

मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पंचायत सरकार भवन के कार्यालय का तोड़ा ताला