स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित अन्य समानों की चोरी

Jan 30, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

चौसा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिल्लारही में अज्ञात चोरों ने देर रात ताला तोड़कर कंप्यूटर और अन्य सामान चुरा लिया। स्कूल के एचएम ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह दूसरी बार है जब इस विद्यालय में चोरी हुई है।

स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित अन्य समानों की चोरी

चौसा, निज संवाददाता।‌ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिल्लारही में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल के एचएम ने थाने को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ‌पुलिस ने स्कूल में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिल्लारही के कार्यालय रूम में लगे ताला को अज्ञात चोरों ने तोड़कर रूम में प्रवेश कर गया। कार्यालय रूम में रखें कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, दों सिलिंग पंखा शाहिद अन्य जरूरी और कीमती सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना के बाद स्कूल के एचएम रुदल पासवान ने थाने को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ‌ पुलिस ने स्कूल में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय में करीब पांच महीने पूर्व ‌भी अज्ञात चोरों ने ही स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम सहित जरूरी सामानों की चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया था। ‌पूर्व में हुई चोरी की मामला अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि अज्ञात चोरों ने ही फिर से चोरी इसी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उधर थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने कहा कि स्कूल में हुई चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ‌जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ‌

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;